Sunday, 7 January 2024
लापरवाही: शहर की गलियों में लगे कूड़े के ढेर, दुश्वारी झेल रहे हैं रास्ते से गुजर रहे राहगीर
नगर पालिका परिषद बाराबंकी, शहर में साफ-सफाई और नियमित कूड़ा उठान के दावे कर रहा है, मगर कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर में अनेकों स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रमण बीमारियां के फैलने का खतरा बना हुआ है। ये नज़ारा है शहर के बेग़म गंज की नाहिद मंज़िल के सामने का है, ये गली कूल केअर कंपनी के पीछे है, यहां रहने वाले एक नागरिक मोहम्मद सलीम शहज़ादा ने बताया कि कई बार सभासद से कहने के बावजूद भी गली का कूड़ा उठाने कोई नगर पालिका परिषद का कर्मचारी रोज़ नहीं आता है। और कूड़े के लिए डस्ट बिन रखने के लिये कई बार कहा मगर कोई फायदा नहीं हुआ। सड़कों से कूड़ा न उठाए जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो के द्वारा शिकायत के बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment