मुख्य समाचार

➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: जस्टिस संजीव खन्ना बने सुप्रीम कोर्ट के 51वें मुख्य न्यायाधीश, छह महीने का रहेगा कार्यकाल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: यूपी की कानून व्यवस्था में रामपुर अव्वल, अक्टूबर में सीएम डैशबोर्ड पर हमीरपुर दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: झारखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जनसभाएं, विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा, जनसभा में हाजी रिजवान के लिए प्रचार करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: चंद्रशेखर आजाद का हरदोई दौरा, अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी का अंबेडकरनगर दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे भाग। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: 33वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप-2024 का लखनऊ में उद्घाटन, देशभर से आरपीएफ टीमें भाग लेंगी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में भाजपा नेता कुलदीप भदौरिया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लड़की के साथ अश्लील पोस्ट का मामला। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में 7 लाख के पान मसाले की लूट, बदमाशों ने चालक और क्लीनर को पीटा, सड़क किनारे फेंका। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुजफ्फरनगर में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बलरामपुर में अक्षत नवमी पर सप्तकोसी परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: वाराणसी में जुआ कांड से संबंधित वायरल वीडियो, थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता सस्पेंड। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: इटावा में SSP संजय वर्मा ने किया पुलिस महकमे में तबादला, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: लखनऊ में दवा खाते ही ई-रिक्शा चालक की मौत, ग्रामीणों ने क्लिनिक पर किया हंगामा। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की अयोध्या पदयात्रा, हजारों रामभक्त हुए शामिल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कौशांबी में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में कर रही बदलाव, कई कोऑर्डिनेटरों पर कार्रवाई संभव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा संगठन में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही, महिलाओं को 33% आरक्षण का आश्वासन। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने का मामला, आरोपी सहायक अध्यापक पर केस दर्ज। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में झूला झूलते समय किशोरी का हादसा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में अवैध असलाह के साथ रील बनाने का मामला, पुलिस जांच में जुटी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बदायूं में ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश, स्क्रीनशॉट वायरल, पुलिस कर रही कार्रवाई। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: श्रावस्ती में भाजपा नेता द्वारा पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला, एफआईआर दर्ज।

Monday, 28 July 2025


 आज दिनांक 28.07.2025 को समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व अधिवक्ता मुस्तहसन जुबेर के आवास पर आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए एक मिटिंग हुई जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व गणमान्य लोग उपस्थित हुए तथा सबने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें से मुख्य रुप से मुस्तहसन जुबेर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के रीढ़ कहे जाने वाले कद्दवर नेता आजम खान आज-कल सीतापुर जेल में है जिन्हें राजनैतिक विरोधियों द्वारा षडयंत्र का शिकार बनाया गया है और षडयंत्रकारी चक्रव्यूह में पूरे परिवार को झूठे मुकदमें में फंसाया गया है आजम खान के साथ में पार्टी के बड़े चेहरे जो समय-समय पर रामपुर में पूर्व काबिना मंत्री की चौखट पर नतमस्तक हुआ करते थे और उनके एहसानो की दुहाई दिया करते थे उन सभी ने अपनी निगाहें आजम खां की ओर से फेर ली है पार्टी की बेदारी का यह हाल है कि अब तो पार्टी के बैनर व पोस्टर से भी आजम खां की तस्वीरे हटने लगी है। यह वहीं आजम खां है जिन्होने अपने सियासी सफर में अपनी राजनीतिक सूझ-बूझ और रैलियों में अपनी पार्टी के लिये खून-पसीना एक करके समाजवादी पार्टी खड़ी की थी जिनकी राजनीतिक सूझ-बूझ के चलते प्रदेश में कई बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी आज वही सब लोग आजम खां के साथ खामोश रहकर उनके एहसानों का बदला उतार रहे है यह वही आजम खां है जब समाजवादी पार्टी के मुखिया के परिवार में गद्दी को लेकर खींचतान चल रही थी तो आजम खां ने ही एक मात्र सूत्रधार की भूमिका अदा की थी। विपरीत परिस्थितियों में भी आजम खां कभी विधायक, कभी लोकसभा, कभी राज्यसभा सीटो को समाजवादी पार्टी की झोली में भरा था अपने लगभग 50 साल के राजनैतिक जीवन में पार्टी की बुनियाद में मजबूत सुतून की तरह हमेशा खड़े रहे तो क्या पार्टी को आजम खां के साथ खड़े नहीं? होना चाहिये था? क्या दूसरे नेताओं के लिये सड़क पर उतरकर आन्दोलन करने चाहिये थे और आजम खां के लिए नहीं जब आजम खां पर झूठे मुकदमें लगाये जा रहे थे तो पार्टी सड़को पर क्यों नहीं उतरी इसके अलावा बहुत से बड़े सवाल न कि प्रदेश बल्कि देश में भी इस देश की दूसरी बड़ी आबादी के ज़हन में कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी के लिए गम्भीर सवाल पैदा कर रहे है। जिन सवालों का जवाब भविष्य में समाजवादी पार्टी पर बुरा असर डाल सकता है जो कि पार्टी के लिये कहीं न कहीं हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि पार्टी ने भले ही कह दिया हो कि पूरी पार्टी श्री आजम खां व उनके परिवार के साथ खड़ी है मगर खड़ी है तो अब तक दिखी क्यों नहीं? आजम खां पार्टी के लिये सदैव खरा होना साबित हुये है और पार्टी को भी यह जानना होगा कि आजम खां सिर्फ एक नाम ही नहीं एक विचारधारा का नाम है जो कहीं न कहीं पूरे देश व प्रदेश में खुद को साबित जरुर करेंगी। समाजवादी पार्टी के लिये यह एक गम्भीर चिन्ता का विषय हो सकता है। आजम खां दबे-कुचले और कुंठित समाज के लिये सदैव खड़े रहे और उनके लिए हक की आवाज उठाई। एक ऐसा शिक्षाविद जिसने रामपुर के लोगो को छूरी-चाकू के बजाय कलम थमाई जिसने न सिर्फ मो० अली जौहर यूनिवर्सिटी खोली बल्कि अंग्रेजी माध्यम के रामपुर पब्लिक स्कूल भी खोले जहां पर फीस न्यूनतम रखी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले रिक्शा वाले, ठेले वाले, खोमचे वाले परिवार के बच्चो को शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रति माह लगभग 20 रुपये फीस रखी। कलम का यह सिपाही जिसकी आयु लगभग 75 वर्ष है वह गर्मी के उच्च तापमान को या ठिठुरती हुई ठंडक या उमस भरी गर्मी में आज सीतापुर जेल में पार्टी के प्रति अपनी कुर्बानियों की सजा काट रहा है और फिर पार्टी कहती है कि उनको तभी न्याय मिल सकता है जब सरकार बदले या कोर्ट फैसला दे या फिर भगवान। इतना कह देने से जिम्मेदारी खत्म नहीं होती उन युवाओं के भविष्य का क्या जो पार्टी के लिये अपनी जवानी कुर्बान करने को तैयार है। क्योंकि जब इतने बड़े नेता के साथ हाथ खड़े कर लिये गये हो तो पार्टी में युवा के मुस्तकबिल का क्या भरोसा समाजवादी पार्टी के लिये यह न सिर्फ एक गम्भीर मसला बल्कि बहुत बड़ी चिन्ता का विषय है। समाजवादी पार्टी के इस मिटिंग में तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment