बहराइच से खालिद हुसैन की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 4 दिन पहले 21 साल की लड़की से गैंग रेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था।आज पुलिस ने दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दे के 4 दिन पहले 21 साल की लड़की अपने ननिहाल से अपने घर जाने के लिए निकली थी लेकिन एक ऑटो चालक और ऑटो पर मौजूद एक और युवक ने लड़की को बहला फुसला कर अंजान जगह ले गए थे और उसके साथ गैंग रेप किया था। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे रोडवेज के पास छोड़ फरार हो गए थे। उधर जब रात भर लड़की घर नही पहुंची तो परिजन लड़की को तलाशते रहे ।दूसरे दिन सुबह लड़की ने फोन से अपने परिजनों को बताया के मेरे साथ इस तरह की घटना हो गई है और मैं बहराइच अस्पताल में भर्ती हूं।लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगो पर 376D 366/342 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई थी तथा सीसीटीवी खंगालने पर आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल टेंपो का पता चला था जिस पर पुलिस ने वारदात में शामिल बबलू नाम के युवक को आज गिरफ्तार कर उसके पास से काले रंग का टेंपो बरामद किया है दूसरा आरोपी सोनू उर्फ पचासा अभी फरार है पुलिस का कहना है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment