*फ्रेंड्स समय न्यूज़ डेस्क*
🔸उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,इनकम टैक्स अधिकारी के शव को परिवार ने डेढ़ साल तक न सिर्फ घर में रखा,बल्कि पूरा परिवार उसके साथ सो भी रहा था।
🔸परिवार ने लोगों को बताया था कि आयकर अधिकारी कोमा में है. हालांकि,सच्चाई यह है कि अस्पताल ने डेढ़ साल पहले ही उनका डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया था,जैसे ही ये खबर इलाके में फैली,हड़कंप मच गया,,
🔸जांच में ये भी पता चला है कि मृतक आयकर अधिकारी विमलेश कुमार का परिवार रोज अपने बेटे की बॉडी की सफाई गंगाजल से करते थे और फिर कपड़े को बदल दिया जाता था,जानकारों का कहना है कि विमलेश के माता-पिता बेटे को जिंदा मानकर चल रहे थे,जबकि पत्नी मिताली हकीकत से वाकिफ थीं,
उन्होंने ही लिखित तौर पर आयकर विभाग को बताया था कि पति की मौत हो चुकी है और शव घर में है,,,

No comments:
Post a Comment