प्रीति मोटवानी, संवाददाता friends samay news
ख़दरा, लखनऊ में एक मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है, जो बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है। इस स्टोर पर कोरेक्स सिरप, अल्प्राजोलम, Spasmo Proxyvon, Avil के इंजेक्शन इत्यादि जो नारकोटिक्स में आती हैं बिना किसी मेडिकल प्रूफ के खुलेआम बेचे जा रहे हैं। यह हर्षित मेडिकल स्टोर पिछले कई वर्षों से बिना किसी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के चल रहा है, जिससे स्थानीय जनता की सेहत को खतरा हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, इस स्टोर का मालिक अभिषेक सिंह है, और यह स्टोर मन्देगंज थाना क्षेत्र, ख़दरा, लखनऊ के अंतर्गत आता है। सरकारी नियमों के अनुसार, बिना लाइसेंस के मेडिकल उत्पादों की बिक्री अवैध मानी जाती है।
जनता की सेहत के प्रति विशेष रूप से गंभीर होते हुए, प्रशासन से अनुरोध है कि वह इस तरह की अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करे। स्वास्थ्य जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा होने के नाते, शिक्षा और जागरूकता भी आवश्यक है, ताकि लोग अवैध रूप से बिकने वाली दवाओं और इंजेक्शनों के खतरों से अवगत हो सकें।
(प्रीति मोटवानी, संवाददाता friends sama
y news)

No comments:
Post a Comment