मुख्य समाचार

➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: जस्टिस संजीव खन्ना बने सुप्रीम कोर्ट के 51वें मुख्य न्यायाधीश, छह महीने का रहेगा कार्यकाल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: यूपी की कानून व्यवस्था में रामपुर अव्वल, अक्टूबर में सीएम डैशबोर्ड पर हमीरपुर दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: झारखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जनसभाएं, विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा, जनसभा में हाजी रिजवान के लिए प्रचार करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: चंद्रशेखर आजाद का हरदोई दौरा, अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी का अंबेडकरनगर दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे भाग। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: 33वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप-2024 का लखनऊ में उद्घाटन, देशभर से आरपीएफ टीमें भाग लेंगी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में भाजपा नेता कुलदीप भदौरिया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लड़की के साथ अश्लील पोस्ट का मामला। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में 7 लाख के पान मसाले की लूट, बदमाशों ने चालक और क्लीनर को पीटा, सड़क किनारे फेंका। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुजफ्फरनगर में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बलरामपुर में अक्षत नवमी पर सप्तकोसी परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: वाराणसी में जुआ कांड से संबंधित वायरल वीडियो, थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता सस्पेंड। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: इटावा में SSP संजय वर्मा ने किया पुलिस महकमे में तबादला, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: लखनऊ में दवा खाते ही ई-रिक्शा चालक की मौत, ग्रामीणों ने क्लिनिक पर किया हंगामा। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की अयोध्या पदयात्रा, हजारों रामभक्त हुए शामिल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कौशांबी में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में कर रही बदलाव, कई कोऑर्डिनेटरों पर कार्रवाई संभव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा संगठन में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही, महिलाओं को 33% आरक्षण का आश्वासन। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने का मामला, आरोपी सहायक अध्यापक पर केस दर्ज। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में झूला झूलते समय किशोरी का हादसा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में अवैध असलाह के साथ रील बनाने का मामला, पुलिस जांच में जुटी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बदायूं में ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश, स्क्रीनशॉट वायरल, पुलिस कर रही कार्रवाई। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: श्रावस्ती में भाजपा नेता द्वारा पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला, एफआईआर दर्ज।

Friday, 23 September 2022

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।

 




बाराबंकी ।  जनपद बाराबंकी के तहसील रामनगर क्षेत्र अंतर्गत हेतमापुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टीमर के माध्यम से बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कराया जाए तथा बाढ़ प्रोटोकॉल का पूर्णता अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

   बाढ़ प्रभावित क्षेत्र प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान फसल नुकसान राशन वितरण ग्राम वासियों से वार्ता राशन वितरण की स्थिति, बाढ़ चौकियों की स्थिति, सीएससी का संचालन, पशुओं की सूची, कोटेदारों की सूची,  वितरण लिस्ट सहित संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि फसलों का आकलन कर लिया जाए कि कितना नुकसान हुआ है जिससे जो मदद हो सकेगी की जाएगी। राशन का वितरण समय-समय पर कर लिया जाए तथा सूची भी अपडेट रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चारा भूसा की आवश्यकता से अधिक स्टोरेज ना किया जाए, जिससे वितरण करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े।  यह जिम्मेदारी सुनिश्चित करना प्रधान, पशु चिकित्सा अधिकारी का है। 

  निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ क्षेत्र में राशन वितरण के लिए 3 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि राशन वितरण सहित सूची भी अंकन किया जाए और समय-समय पर अवगत भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों सहित संबंधित जगह से गर्भवती महिलाओं की सूची प्राप्त कर उनको संबंधित प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्नेक वेनम प्रत्येक दशा में रखा जाए, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए। इसके उपरांत उन्होंने महादेवा में लोधेश्वर महादेव जी की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।


          निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर जिला पूर्ति अधिकारी अपर जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment