बाराबंकी,अगर इंसान में लगन हो और प्रतिभा को पहचाने वाली निगाहें हो तो प्रतिभाएं कभी निराश नहीं हो सकती
बाराबंकी,अगर इंसान में लगन हो और प्रतिभा को पहचाने वाली निगाहें हो तो प्रतिभाएं कभी निराश नहीं हो सकती यह विचार पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बाराबंकी के दो प्रशिक्षक जिन्होंने अपनी दूर दृष्टि से सही प्रतिभाओं को पहचान कर उनको बुलंदियों तक पहुंचा दिया उन्होंने आज एक समारोह में हॉकी के कोच रहे राशिद अज़ीज़ खान जिनकी कोचिंग में वर्तमान में इंडिया टीम से खेल रहे राजकुमार पाल,मोहमद आमिर,शारदानंद तिवारी और महिला हॉकी में मुमताज खान को कड़ी मेहनत करवा कर इंडिया हॉकी टीम तक पहुंचा दिया वही पी ए सी ग्राउंड पर कोचिंग दे रहे सरवर नवाब ने भी अपनी कोचिंग से पहली बार आई पी एल में विप्रज निगम और बंगाल से अभिजीत मिश्रा अंडर 22 में खेल रहा है बाराबंकी से क्रिकेट के तीनों फॉरमेट रणजी ट्रॉफी,अंडर 22 व आई पी एल में चयनित होकर अपने खेल का जौहर दिखा कर जनपद का मान बढ़ाया है, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और सांसद तनुज पूनिया ने जनपद के दोनों कोचों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि बाराबंकी में सभी खेलो में अपना अलग स्थान है अवसर आने पर खेल की हर सुविधा प्रदान करने में मदद करेंगे
No comments:
Post a Comment