मुख्य समाचार

➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: जस्टिस संजीव खन्ना बने सुप्रीम कोर्ट के 51वें मुख्य न्यायाधीश, छह महीने का रहेगा कार्यकाल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: यूपी की कानून व्यवस्था में रामपुर अव्वल, अक्टूबर में सीएम डैशबोर्ड पर हमीरपुर दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: झारखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जनसभाएं, विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा, जनसभा में हाजी रिजवान के लिए प्रचार करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: चंद्रशेखर आजाद का हरदोई दौरा, अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी का अंबेडकरनगर दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे भाग। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: 33वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप-2024 का लखनऊ में उद्घाटन, देशभर से आरपीएफ टीमें भाग लेंगी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में भाजपा नेता कुलदीप भदौरिया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लड़की के साथ अश्लील पोस्ट का मामला। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में 7 लाख के पान मसाले की लूट, बदमाशों ने चालक और क्लीनर को पीटा, सड़क किनारे फेंका। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुजफ्फरनगर में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बलरामपुर में अक्षत नवमी पर सप्तकोसी परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: वाराणसी में जुआ कांड से संबंधित वायरल वीडियो, थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता सस्पेंड। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: इटावा में SSP संजय वर्मा ने किया पुलिस महकमे में तबादला, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: लखनऊ में दवा खाते ही ई-रिक्शा चालक की मौत, ग्रामीणों ने क्लिनिक पर किया हंगामा। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की अयोध्या पदयात्रा, हजारों रामभक्त हुए शामिल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कौशांबी में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में कर रही बदलाव, कई कोऑर्डिनेटरों पर कार्रवाई संभव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा संगठन में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही, महिलाओं को 33% आरक्षण का आश्वासन। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने का मामला, आरोपी सहायक अध्यापक पर केस दर्ज। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में झूला झूलते समय किशोरी का हादसा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में अवैध असलाह के साथ रील बनाने का मामला, पुलिस जांच में जुटी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बदायूं में ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश, स्क्रीनशॉट वायरल, पुलिस कर रही कार्रवाई। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: श्रावस्ती में भाजपा नेता द्वारा पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला, एफआईआर दर्ज।

Monday, 31 October 2022

यूपी नगर निकाय: चार चरणों में दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव, जनवरी की शुरुआत में आ सकते हैं नतीजे


 

यूपी नगर निकाय: चार चरणों में दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव, जनवरी की शुरुआत में आ सकते हैं नतीजे

यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए लोगों को अब और इंतजार नहीं करना होगा। चुनाव को लेकर तारीख सामने आ गई है। हालांकि अभी इस पर फाइनल मोहर लगनी बाकी है।


यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए लोगों को अब और इंतजार नहीं करना होगा। चुनाव को लेकर तारीख सामने आ गई है। हालांकि अभी इस पर फाइनल मोहर लगनी बाकी है। यूपी में इस बार नगरीय निकाय चुनाव आगामी दिसम्बर में चार चरणों में करवाए जाने की तैयारी है। राज्य चुनाव आयोग दिसम्बर के महीने में ही चुनाव सम्पन्न करवा लेने की तैयारी कर रहा है। आयोग के सूत्रों के अनुसार इन चुनावों की मतगणना जनवरी के पहले हफ्ते में होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बताते चलें कि पिछली बार वर्ष 2017 में नवम्बर में चार चरणों में यह चुनाव करवाये गये थे और दो दिसम्बर को मतगणना हुई थी। इस बार चुनाव जनवरी के पहले पखवारे तक सम्पन्न करवाया जाना जरूरी है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार चूंकि इस बार निकाय चुनावों के लिए वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्यक्रम ही पहली से 18 नवम्बर तक चलेगा और 18 नवम्बर को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।

इसके अलावा शहरी निकाय निदेशालय द्वारा परिसीमन, वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी अभी पूरी की जानी है। इसलिए निकाय चुनाव दिसम्बर में ही हो पाएंगे। आयोग द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 31 अक्तूबर को मौजूदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। पहली से सात नवम्बर तक इस मौजूदा वोटर लिस्ट में वोटर अपना नाम व अन्य विवरण देख सकेंगे। आठ से 12 नवम्बर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। 14 से 17 नवम्बर के बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 18 नवम्बर को अंतिम रूप से तैयार वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

इसके अलावा शहरी निकाय निदेशालय द्वारा परिसीमन, वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी अभी पूरी की जानी है। इसलिए निकाय चुनाव दिसम्बर में ही हो पाएंगे। आयोग द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 31 अक्तूबर को मौजूदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। पहली से सात नवम्बर तक इस मौजूदा वोटर लिस्ट में वोटर अपना नाम व अन्य विवरण देख सकेंगे। आठ से 12 नवम्बर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। 14 से 17 नवम्बर के बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 18 नवम्बर को अंतिम रूप से तैयार वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के तहत नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेंगे। सभी सम्बंधित कार्यालयों के सूचना पट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। वोटर अपना नाम शामिल किए जाने के लिए पहली से चार नवम्बर तक राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment