मुख्य समाचार

➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: जस्टिस संजीव खन्ना बने सुप्रीम कोर्ट के 51वें मुख्य न्यायाधीश, छह महीने का रहेगा कार्यकाल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: यूपी की कानून व्यवस्था में रामपुर अव्वल, अक्टूबर में सीएम डैशबोर्ड पर हमीरपुर दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: झारखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जनसभाएं, विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा, जनसभा में हाजी रिजवान के लिए प्रचार करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: चंद्रशेखर आजाद का हरदोई दौरा, अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात करेंगे। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी का अंबेडकरनगर दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे भाग। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: 33वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप-2024 का लखनऊ में उद्घाटन, देशभर से आरपीएफ टीमें भाग लेंगी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में भाजपा नेता कुलदीप भदौरिया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लड़की के साथ अश्लील पोस्ट का मामला। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कानपुर में 7 लाख के पान मसाले की लूट, बदमाशों ने चालक और क्लीनर को पीटा, सड़क किनारे फेंका। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: मुजफ्फरनगर में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बलरामपुर में अक्षत नवमी पर सप्तकोसी परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: वाराणसी में जुआ कांड से संबंधित वायरल वीडियो, थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता सस्पेंड। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: इटावा में SSP संजय वर्मा ने किया पुलिस महकमे में तबादला, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: लखनऊ में दवा खाते ही ई-रिक्शा चालक की मौत, ग्रामीणों ने क्लिनिक पर किया हंगामा। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की अयोध्या पदयात्रा, हजारों रामभक्त हुए शामिल। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कौशांबी में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में कर रही बदलाव, कई कोऑर्डिनेटरों पर कार्रवाई संभव। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: भाजपा संगठन में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही, महिलाओं को 33% आरक्षण का आश्वासन। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने का मामला, आरोपी सहायक अध्यापक पर केस दर्ज। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में झूला झूलते समय किशोरी का हादसा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: कन्नौज में अवैध असलाह के साथ रील बनाने का मामला, पुलिस जांच में जुटी। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: बदायूं में ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश, स्क्रीनशॉट वायरल, पुलिस कर रही कार्रवाई। ➡️ फ्रेंड्स समय न्यूज़: श्रावस्ती में भाजपा नेता द्वारा पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला, एफआईआर दर्ज।

Thursday, 13 October 2022

शहनाई-बैंडबाजे की धुन के बीच विश्वप्रसिद्ध देवा मेला का हुआ आगाज, डीएम की पत्नी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बाराबंकी. Dewa Mela 2022: जो रब है वही राम का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के पिता कुर्बान अली शाह की याद में लगने वाला विश्वप्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का आगाज आज से हो चुका है। वैसे तो इस बार मेला और प्रदर्शनी का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक होना था। लेकिन यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन के चलते हुए राजकीय शोक के कारण देवा मेले का उद्धाटन 11 अक्टूबर को स्थगित करके आज किया गया। मेले का उद्धाटन डीएम अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति सिंह ने एजाज रसूल गेट पर शहनाइयों, पीएससी बैंड की मधुर ध्वनि और आतिशबाजी के बीच फीता काटकर किया। इस दौरान शांति के प्रतीक कबूतर भी उड़ाए गये।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दरअसल देवा महोत्सव कोविड-19 के संक्रमण के चलते बीते दो वर्षों से नहीं लग सका था। ऐसे में इस बार मेले में पहले से काफी ज्यादा भीड़ जुटी है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन देवा मेले की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है। देवा महोत्सव में उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभेद सुरक्षा व्यवस्था की है। सीसीटीवी और ड्रोन से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए चार जोन और 20 सेक्टर में मेले को बांटा गया है। इसके अलावा 14 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, 31 हेडकांस्टेबल, तीन सौ कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी, सौ महिला आरक्षी और 50 ट्रैफिक के जवान लगाए गए है।

यह कार्यक्रम होंगे आयोजित

वहीं मेले में कवि सम्मेलन, मुशायरा जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ ही बॉलीवुड गायक मीका सिंह और पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गीतों के साथ जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी की कॉमेडी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा मानस कार्यक्रम में भजन गायक रविंद्र जैन के शिष्य, पंडित प्रेम प्रकाश दुबे के भजन और फूलों की होली व उमाशंकर महाराज द्वारा साईं भजन प्रस्तुत किया जाएगा।

ये कार्यक्रम भी होंगे
इसके अलावा सुचिता पांडेय का गीत-माला और यायावर रंग मंडल का हास्य नाटक सब गोलमाल है और निधि श्रीवास्तव व उनके ग्रुप द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं नृत्यांजलि फाउंडेशन की प्रस्तुति कथक संध्या के साथ मेले का समापन होगा। काफी स्थानीय कलाकार भी इस बार मेले में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं मेले में दंगल, हाकी, बैडमिंटन, बॉलीबाल का आयोजन भी होगा। विभिन्न प्रांतों और जिलों के प्रसिद्ध सामानों के अलावा घरेलू जरूरत के सामानों के भी बाजार मेले में सजे हैं।. जबकि लंपी के चलते गाय-भैंस बाजार इस बार स्थगित है। वहीं घोड़ा-गधा बाजार में जानवरों की खरीद -बिक्री भी जारी है।

दुनिया को भाईचारे का संदेश
वहीं उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार और उनकी पत्नी प्रीति सिंह ने कहा कि देवा मेले से निकलने वाला सद्भाव दुनिया को भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हाजी वारिस अली शाह की मजार कौमी एकता का प्रतीक है। हाजी साहब ने हमेशा सभी को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। हमें उनके संदेश को इसी तरह आगे लेकर जाना है।

No comments:

Post a Comment